31 दिसम्बर तक शतप्रतिशत लक्ष्य किया जाय पूर्ण : D.M
https://www.shirazehind.com/2015/12/31-dm.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता
में कल देर शाम विकास कार्यक्रमों की समीक्षा किये जिसमें जिलाधिकारी ने
सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि एन0आर0एल0एम0 में 31
दिसम्बर 2015 तक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लायें। उपायुक्त मनरेगा रामबाबू
त्रिपाठी ने बताया कि मछलीशहर, मुगराबादशाहपुर, मुफ्तीगंज, सुजानगंज,
महराजगंज, सिकरारा, डोभी आदि विकास खण्डों में मनरेगा का कार्य लक्ष्य के
सापेक्ष पूर्ण नही पाया गया है जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को
31 दिसम्बर 2015 तक शतप्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने के साथ ही भुगतान की
कार्यवाही भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस कार्य में किसी प्रकार की
लापरवाही क्षम्य नही होगी। मनरेगा मजदूरों का आधार कार्ड लक्ष्य के
सापेक्ष तत्काल बनवायें। सभी पात्र मनरेगा में मजदूरों के जाबकार्ड कैम्प
लगाकर खुलवाये साथ ही बैक खाता एवं आधार कार्ड के साथ प्राप्त करे।
जिलाधिकारी ने समतलीय करण एवं मेड़बन्दी के कार्य में तेजी लाने का निर्देश
दिया साथ ही चेकडैम के निर्माण के लिए प्रोजेक्ट में सहयोग के लिए अधि0अभि0
लघु सिचाई विनोद कुमार यादव से मिलकर तैयार करने का निर्देश दिया। सभी
मनरेगा मजदूरों को कम से कम सौ दिन का कार्य दिलानें का निर्देश दिया। सभी
कार्यो को एक साथ दो दिन के अन्दर शुरू कराये।
जिलाधिकारी
ने राशनकार्डों के छपाई, डिजीटल हस्ताक्षर, वितरण तथा अवशेष राशनकार्डो
की आपूर्ति निरीक्षकवार समीक्षा किया तथा अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र,
डी0पी0आर0ओ0 आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव एवं डिप्टी आर0एम0ओ0 को प्रतिदिन
समीक्षा कर कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी
पी0सी0श्रीवास्तव ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि
रात्रि निवास अपने तैनाती स्थल पर करे साथ ही विकास कार्यों में व्यक्तिगत
रूचि लेकर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी
तेज प्रताप मिश्र, उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी, डी0एस0टी0ओ0
रामनारायण यादव, सभी खण्ड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी
भानुचन्द्र गोस्वामी ने राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा किया तथा
सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। इस अवसर पर अपर
जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह, सभी उपजिलाधिकारी
एवं तहसीलदार भी उपस्थित रहें।
