पूर्व विधायक/सेनानी रमेश की मनायी गयी 44वीं पुण्यतिथि
https://www.shirazehind.com/2015/12/44.html
जौनपुर। नगर के परमानतपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी के आवास पर शुक्रवार को पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रमेश चन्द्र शर्मा की 44वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर श्री त्रिपाठी ने स्व. शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मडि़याहूं-मछलीशहर मार्ग का निर्माण अपने श्रमदान से कराया जो इतिहास है। विजय प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि उस युग के अनेक शिक्षा संस्थानों की नींव डालकर उन्होंने लोगों में नवचेतना पैदा किया। गोष्ठी की अध्यक्षता अधिवक्ता राहुल पाठक एवं संचालन रामकृष्ण पाठक एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर हरिश्चन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, उमेश चन्द्र उपाध्याय, रमापति उपाध्याय, सुरेन्द्र त्रिपाठी, सिपिन सिंह, राजेश उपाध्याय, विद्याधर राय विद्यार्थी, पूर्व सभासद मनीष अस्थाना, लकी त्रिपाठी, वेदांत, विराट, आकाश, सान्हवी के अलावा सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे। अन्त में स्व. शर्मा के पौत्र अजय त्रिपाठी मुन्ना ने समस्त आगंतुकांे के प्रति आभार व्यक्त किया।