अपने हक के लिये सड़क पर उतरा धनगर समाजः जेपी धनगर

 शासन-प्रशासन की मनमानी के विरोध में धनगर समाज हुआ आक्रोशित
  जौनपुर। प्रशासन की मनमानी के चलते सड़क पर उतरा धनगर समाज। राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी है कि संविधान की रक्षा हेतु धनगर (गड़ेरिया) के साथ आयें। भारतीय संविधान व लोकतंत्र को यदि बचाना है तो आगे आना होगा। उक्त बातें धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कलेक्टेªट में मंगलवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुये कही। इसके पहले सभी स्वजातीय बंधु एकत्रित होकर नगर का भ्रमण करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जुलूस सभा के रूप में तब्दील हो गयी जिसको सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर ने संविधान की जाति की सूची के क्रमांक 27 पर धनगरों का नाम दर्ज किया है। उसी आधार पर 10 जुलाई 2006 को उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि धनगर को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनाया जाय। धनगर को गड़ेरिया की उपजाति मानते हुये जाति प्रमाण पत्र बनाने का आदेश दिया गया है। साथ ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार नई दिल्ली ने भी कहा है कि भेड़-बकरी चराने वाली जाति अनुसूचित जाति के अन्तर्गत आती है। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि धनगर जाति के प्रमाण पत्र की मांग में हमेशा सहयोग में रहे हैं और हमेशा रहेंगे। यदि आवश्यकता पड़ी तो जेल भरने के लिये भी तैयार रहेंगे। सपा की करनी व कथनी में फर्क है। जब आपने शासनादेश कर दिया है तो क्यों नहीं धनगरों का जाति प्रमाण पत्र बन रहा है। पूर्वांचल प्रभारी बाबू राम धनगर ने कहा कि लोकतंत्र में शासन व प्रशासन धृतराष्ट्र बनकर न रहें, अन्यथा अंजाम अच्छा नहीं होगा। ‘जो धनगर गड़ेरिया की बात करेगा, वही उत्तर प्रदेश में राज करेगा’। प्रदेश महासचिव भंवर सिंह धनगर एडवोकेट ने कहा कि हम कोई भीख नहीं मांग रहे हैं। यह तो 1950 से अधिसूचित है जिसको लेकर ही रहेंगे। राष्ट्रीय प्रचारक विवेक धनगर ने कहा कि धनगरों का हक मिलेगा, संविधान की रक्षा होगी। चिंता नहीं, चिंतन करो, आरक्षण आपका हक है, भीख नहीं। जिलाध्यक्ष राजेश धनगर ने कहा कि प्रशासन के मनमानी के विरोध में धनगर समाज सड़क पर उतरा है। जिला प्रशासन को धनगर जाति को अनुसूचित प्रमाण पत्र जारी कराने का आदेश देने होंगे। अध्यक्षता कर रहे हरिओम पाल ने कहा कि अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र नहीं बना तो प्रशासन की नींव हिला देंगे। जिला मीडिया प्रभारी विनोद पाल ने कहा कि धनगर समाज को संगठित होकर समाज की उन्नति के लिये विकास का कार्य करें। हमेशा हमारे समाज को धोखा दिया गया। अब समय आया है एकजुट होकर ताकत दिखाने की। इस अवसर पर पंकज धनगर, कमलेश धनगर, मनोज पाल, डा. विनोद पाल धनगर, अखिलेश पाल, सुबाष पाल, वंश बहादुर, नन्द लाल धनगर, राम किशोर धनगर, पवन पाल, केदारनाथ पाल, राजकरन धनगर, वंश बहादुर धनगर, डा. अशोक पाल, अरूण पाल, विजय धनगर, लाल प्रकाश धनगर, श्याम बहादुर पाल धनगर, रामधारी पाल के अलावा हजारों स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। अन्त में अपनी मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंप दिया गया।

Related

politics 3960181762834713614

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item