एक जनवरी से स्टूडेंट्स की लगेगी ऑनलाइन हाजिरी

यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में स्टूडेंट्स की ऑनलाइन अटेंडेंस लगेगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर तैयार किया है। माना जा रहा है कि इस योजना के बाद से टीचर और बच्चे राइट टाइम स्कूल पहुंचेगे और विभाग की सभी योजनाओं में होने वाले पैसे के दुरुपयोग को भी रोका जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, यह योजना एक जनवरी 2016 से शुरू हो जाएगी। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ ने बताया कि अभी इस योजना पर विचार चल रहा है। एक जनवरी से ऑनलाइन हाजिरी पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (लखनऊ) प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस योजना पर विचार चल रहा है लेकिन अभी कन्फर्म नहीं है कि इसे कब से शुरू किया जाएगा। फिलहाल, अधिकारी स्कूलों का जो निरीक्षण करते हैं, उसे ऑनलाइन डाला जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के जरिए शिक्षकों को सुबह विद्यार्थियों की उपस्थिति के बाद अपने मोबाइल से बेसिक शिक्षा परिषद को मैसेज भेजना होगा। इस मैसेज के पहुंचते ही परिषद के सॉफ्टवेयर में विद्यार्थियों की हाजिरी लग जाएगी। छात्र उपस्थिति के आधार पर ही विद्यार्थियों को मिड डे मील और अन्य सभी योजनाओं का लाभ भी विधिवत रूप से दिलाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या और उन्हें मिलने वाली सरकारी सुविधाओं में पारदर्शिता रहे, इसके लिए शासन ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की हाजिरी ऑनलाइन करने की व्यवस्था की है। इस व्यवस्था से शिक्षक भी समय से विद्यालय पहुंचेंगे। प्रधानाध्यापक को अपने रजिस्टर्ड नंबर से ही छात्र-छात्राओं की हाजिरी स्कूल खुलने के समय के एक घंटे के अंदर ही भेजना होगा, ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई होगी। जानकारों का मानना है कि अगर ऐसा सॉफ्टवेयर शुरू हो जाएगा तो अभिभावक भी बच्चों को समय से विद्यालय भेजेंगे। बच्चे और टीचर भी राइट टाइम आएंगे। इसके अलावा पढ़ाई की गुणवत्ता भी सुधरेगी।

Related

news 6905300220209467474

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item