स्कूल बस पर गिरा हाई टेंशन तार, दो छात्र झूलसे हालत नाजुक
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_194.html
जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास एक स्कूल बस पर हाई टेंशन तार गिरने से दो मासूम बच्चे बुरी तरह से झूलस गये है। बस पर हाईटेंशन टेंशन तार गिरने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अभिभावको में कोहराम मच गया। तीनो बच्चो का इलाज शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में चल रहा है।
शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के फैजाबाद रोड पर स्थित दी साउथ इण्डियन स्कूल की बस यूपी 78 बीएन 6309 आज छुट्टी होने के बाद कुल 22 बच्चो को घर पहुंचाने े के लिए निकली थी। 20 बच्चो को घर छोड़ने के बाद बस जैसे ही बड़ागांव के पास पहुंची तो वहां लटक रहा हाईटेंशन तार बस से टच गया ।करेंट का झटका लगते ही बस चालक और खलासी कुदकर भाग गया। बस में सवार तीन बच्चे बुरी तरह से झुलस गये। ग्रामीणो ने लाठी डण्डे से प्रहार करके हाईटेंशन तार को बस से अलग करने के बाद बच्चो को बस निकालकर शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गये। जिसमें कक्षा सात में पढ़ने वाला जिशान कक्षा 9 का छात्र अभिषेक यादव झुलसे गये है। दोनो की हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया गया। उधर स्कूल की बस पर हाईटेंशन तार गिरने की खबर मिलते ही बच्चो के मां बाप समेत पूरे गांव में कोहराम मच गया ।