सामने रब के तुम झुका करना...

जौनपुर। अन्जुमन करामातीया की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी रबीउलअव्वल की तीन तारीख को शहर के मुल्ला टोला में ईद मिलादुन्नबी के जलसे व नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें देश के मशहूर शायरों ने अपने कलाम पेश किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी आजम खां मौजूद रहे। ठंड होने के बावजूद जलसे में लोगों की भारी भीड़ देर रात तक जमा रही।
कार्यक्रम की शुरूआत सबसे पहले कुरआन पाक की तिलावत से की गयी। जिसके बाद देश के मशहूर शायरों ने अपने कलाम पेश किये। शकील मुबारकपुरी, दिल खैराबादी, मालेगांव से आए हुए शायर अल्ताफ जिय व रामिश मडिय़ाहूंवी ने नाते नबी व सहाबा की शान में कलाम पेश किया। रामिश ने पढ़ा सामने रब के तुम झुका करना, जब भी बातिल की आधियां आये सूरे यासीन पढ़ लिया करना। मस्जिदों से दूर जो हो जाते हैं वे परेशान जरूर होते हैं, ऐ खुदा जो नमाज पढ़ता है उसके चेहरे पर नूर होता है को लोगों ने खूब पसन्द किया। जलसे में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। ठंड की परवाह किये बगैर लोग देर रात तक जलसे में शामिल रहे। जलसे के अन्त में मौलाना फहद ने मिलाद पढ़ कर दुनिया में अमन के लिए दुआ करायी। अन्जुमन के मौलाना पाशा व अराकीनि कमेटी ने आये हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाही ईदगाह के पेश इमाम हजरत मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी साहब ने की। इस अवसर पर मौलाना नेहाल, मौलाना फारूख, अफजाल अहमद, साजिद अलीम, तारिक इकबाल, आसिफ जकरिया, मास्टर तुफैल, डा. जलालुद्दीन, शेर अफगन, इरशाद खां आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1417916209996611116

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item