पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर रालोद ने बनायी रणनीति

 किसान बचाओ सप्ताह के रूप में मनेगा चौधरी जी का जन्मदिन
    जौनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के लोकायुक्त की नियुक्ति का कदम असाधारण एवं सराहनीय है। लोकायुक्त की नियुक्ति कर पाने में अक्षम प्रदेश सरकार को नैतिक रूप से सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। लगातार एक वर्ष से सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर समय-समय पर निर्देश देता रहा है लेकिन अखिलेश सरकार भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों को बचाने के लिये आनाकानी करती रही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सपा सरकार के कारमानों से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। लचर कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, महिला उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही हैं। किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। सरकार उनको फसल का लाभकारी मूल्य देने में पूरी तरह नाकाम है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष डा. एसए रिजवी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चैधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 से 29 दिसम्बर तक ‘किसान बचाओ सप्ताह’ का आयोजन तय है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जी जान से जुटना है। बैठक का संचालन महासचिव प्रदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी, अखिलेश पाल, महाबल मौर्य, अरमान आब्दी, निसार हुसैन, शमशेर अली, राजेश प्रजापति के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related

religion 3593609362649188097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item