जोनस्तरीय अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_258.html
जौनपुर। जनपद पुलिस विभाग द्वारा जोनस्तरीय अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन के मैदान पर हुई जो आरक्षी अधीक्षक राजू बाबू सिंह द्वारा करायी जा रही है। नगर के टीडीपीजी कालेज के मैदान चल रही प्रतियोगिता में में जोन के सभी जिलों की टीमें हिस्सा लेंगे जिसमें वराणसी, जौनपुर, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, गाजीपुर, चन्दौली, भदोही, मऊ हैं। बताया गया कि बनारस, बलिया, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़ के टीमों के बीच 29 से 31 दिसम्बर के बीच खेला जायेगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव द्वारा बल्ला घुमाकर किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक लाइन्स कृपाशंकर कन्नौजिया, टीएसआई अयोध्या प्रसाद तिवारी, ठाकुर प्रसाद राय, शिव नारायण सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस व दर्शक मौजूद रहे। टूर्नामेंट का पहला मैच वाराणसी व बलिया के बीच खेला जा रहा है जिसमें वाराणसी की टीम टास जीतकर पहले फिल्डिंग का निर्णय ली।

