समर्थन मूल्य घोषित नहीं हुआ तो जनवरी में आंदोलन करेगी पार्टीः मुन्ना सिंह चौहान

जौनपुर। यदि सरकार दिसम्बर में गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं घोषित करती है तो जनवरी से पार्टी पूरे प्रदेश में एक साथ आंदोलन करेगी। उक्त बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सिंचाई मंत्री मुन्ना सिंह चौहान ने डाक बंगले में पत्रकारों से हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चीनी मिलें 2 माह से चल रही हैं लेकिन प्रदेश की सपा सरकार ने अभी तक गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने मांग किया कि प्रदेश सरकार तत्काल गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित करे। यदि 31 दिसम्बर तक घोषित नहीं की तो पार्टी जनवरी माह में आंदोलन करेगी। श्री चैहान ने कहा कि गन्ना किसानों का पिछला 19 सौ करोड़ का अभी तक बकाया है। प्रदेश का किसान पहले अति वृद्धि व ओलावृष्टि से परेशान था और अब वह सूखे की मार झेल रहा है। अन्त में उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि पूरे प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय। किसानों का बकाया कृषि ऋण व बिजली का बिल माफ किया जाय। प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव संजय सिंह, राम आसरे विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related

politics 5573642225763256601

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item