अच्छे स्वास्थ्य के लिये चलाये जा रहे कार्यक्रमः सीएमओ

 जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. दिनेश यादव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अच्छे स्वास्थ्य के लिये निम्नलिखित स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती माता व शिशु को सुरक्षित रखने हेतु संस्थागत प्रसव कराना। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मुफ्त दवा, 72 घण्टे तक स्वास्थ्य इकाई पर रूकने वाली प्रसूता को निःशुल्क भोजन, गर्भवती व बच्चे को निःशुल्क परिवहन व्यवस्था। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लाक स्तरीय सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर साप्ताहिक नसबन्दी शिविर आयोजित होती है। इसके अलावा आईयूसीडी सेवा नियत दिवस पर प्रदान की जाती है। मेंस्टुअल हाईजीन योजना के तहत कक्षा 6 से 12 तक की बालिकाओं को निःशुल्क सेनेटरी नैप्कीन का वितरण व विद्यालय स्तर पर अध्यापिकाओं का प्रशिक्षण। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तर पर दो मेडिकल टीम जो आंगनवाड़ी केन्द्र व स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) में जाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। आशा योजना के तहत गांव की 1000 की आबादी पर नियुक्त एक उसी समुदाय की बहू जो उसी समुदाय को स्वास्थ्य योजना का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करती है, के लिये आशा को नियत प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टीबी रोग से ग्रसित रोगियों की निःशुल्क बलगम परीक्षण, निःशुल्क दवा वितरण किया जाता है। राष्ट्रीय अन्धता निवारण कार्यक्रम के तहत मोतियाबिन्द से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क आपरेशन व लेंस प्रत्यारोपण किया जाता है। साथ ही स्कूलों की स्क्रीनिंग के दौरान मुफ्त चश्मा वितरित किया जाता है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 0 से 9 माह के बच्चों का टीकाकरण एएनएम निर्धारित सत्र स्थल पर जाकर करती हैं तथा दो वर्ष तक के बच्चों के टीकें मुफ्त में लगाये जाते हैं। आकस्मिक परिवहन सेवा के तहत 102 व 108 के एम्बुलेंस सेवा संचालित है जो रोगियों/गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सेवा दे रही हैं।

Related

news 5138467729142472399

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item