जनता ने डेढ़ वर्षों में खोल दी केन्द्र सरकार की कलईः सिराज मेंहदी
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_414.html
जौनपुर। डेढ़ वर्षों में केन्द्र सरकार की कलई जनता ने खोल दी है। उनके नेतृत्व में जो भी चुनाव हुये हैं, उसमें केन्द्र सरकार के विपरीत हवा बही है। यहां तक कि गुजरात के पंचायती चुनाव में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांगे्रस कमेटी के चेयरमैन सिराज मेंहदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश के स्थानीय चुनाव में भी भारी बढ़त के साथ आम जनता का कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ा है। केन्द्र सरकार के मुखिया नरेन्द्र मोदी 18 माह में 9 माह विदेशों के दौरे पर रहे हैं जबकि अपने चुनाव के दौरान स्वयं मोदी जी ने कहा था कि पाकिस्तान हेमराज के सिर के बदले पाकिस्तान के लाहौर में घुसकर 10 सिर काटकर लायेंगे। मोदी पाकिस्तान गये तो लेकिन हेमराज के कातिलों का सिर लेकर नहीं आये। श्री मेंहदी ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को दोहरी नीति के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब देंगे। सपा सरकार पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि यह एक तरफ पूरी तरह से विफल हो गयी है। प्रदेश की सपा सरकार जिसके 5 मुख्यमंत्रियों के आदेश से सपा में भगदड़ का माहौल बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पदयात्रा पर अपार सफलता को देखते हुये भाजपा व सपा में बेचैनी बढ़ गयी है। कांग्रेस के प्रति आम जनमानस का रूझान है और प्रदेश व केन्द्र में अगली सरकार कांग्रेस की होगी।

