डीएम ने किया त्रिलोचन महादेव मन्दिर परिसर हो रहे सुन्दरी करण का निरीक्षण

 जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज पूर्वान्ह त्रिलोचन महादेव मन्दिर के पोखरे पर चल रहे सीढ़ी निर्माण के कार्य का अवलोकन किया। पोखरे के उत्तर, पूरब, दक्षिण दिवाल बनाकर मिट्टी डलवाने का निर्देश दिया। खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर विरेन्द्र कुमार को वृक्षारोपड़, मनरेगा के तहत मिट्टी डलवाने, दक्षिणी छोर पर वाहन मुडने के लिए व्यवस्था कराये। परिसर में कुएं को बन्द कराने, मन्दिर के उत्तरी सड़क से मुख्य मार्ग तक बातकर सड़क चौड़ी कराने का निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिया। अवर अभि0 जिला पंचायत को दक्षिणी तरफ इंटरलाकिंग ठीक कराने के साथ ही दक्षिणी गेट से मुख्य मार्ग तक इंटरलाकिंग कराने का निर्देश दिया।



Related

news 4152761699012571398

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item