A.N.M और आगनबाडी कार्यकर्ती पर गिरी गाज
https://www.shirazehind.com/2015/12/anm.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज अपरान्ह
सिरकोनी विकास खण्ड के राज्य पोषण मिशन के तहत जिलाधिकारी द्वारा गोद लिए
गये गांव नाथूपुर में बी चन्ड़ी पर आगनबाड़ी, ए0एन0एम0 के रजिस्टर का
निरीक्षण किया। गर्भवर्ती, धात्री महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के
ग्रोथचार्ट रजिस्टर का अवलोकन किया। जिसमें समय पर निर्धारित टीके आदि न
लगाने पर तथा डियूलिस्ट न उपलब्ध कराने पर नाराजगी व्यक्त किया। आगनबाडी
संगीता, रीता यादव द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन कम दिखाने तथा उन्हें
पौष्टिक आहार दुगना न देने, 15 में से 6 महिलाओं का प्रसव घर पर होने पर
नाराजगी व्यक्त किया तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को इनके विरूद्ध कार्यवाही
करने का निर्देश दिया। ए0एन0एम0 अनिता मिश्र द्वारा बताया गया कि उन्हें
पहले ए0एन0एम0 द्वारा रजिस्टर चार्ज में नही दिया गया है। जिलाधिकारी ने
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव को ए0एन0एम0 प्रभारी
चिकित्साधिकारी के गैर जिम्मेदारी से कार्य करने पर कार्यवाही करने का
निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आगनबाड़ी सुपरवाइजर, इंर्चाज सी0डी0पी0ओ0 को
निर्देशित किया कि सभी रजिस्टर दो दिन के भीतर ठीक कराये तथा सभी को कार्य
करने एवं रजिस्टर तैयार करने के बारे में प्रशिक्षित करे। दिनांक 02 जनवरी
2016 दिन शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जायेंगा। इस अवसर पर
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश यादव, डा0 आर0के0 सिंह, उप मुख्य
चिकित्साधिकारी, थानाध्यक्ष जफराबाद अशुतोष तिवारी आदि उपस्थित रहें।
