शटर का ताला चटका कर चोरो ने किया लाखो का माल पार

जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-वाराणसी राज मार्ग पर वाईपास के समीप समहट नगर मे स्थित शक्ति बैटरी की दुकान मे  मंगलवार की रात्रि मे चोरो ने शटर का ताला चटका कर लाखो का माल पार कर दिया। बताते है कि शिव शक्ति बैटरी के दुकान का मालिक मनोज मौर्य रोज की भांति दुकान बन्द कर महिमापुर स्थित अपने घर सोने चला गया रात्रि मे चोरो ने शटर का ताला तोड़ कर दुकान मे रखा बैट्री अल्टीनेटर तथा डायनमो सहित रखा कीमती सामान चुरा ले गये सुबह पास पड़ोस के लोगो ने दुकान का ताला टूटा और शटर कुछ उपर उठा देख घटना कि सूचना दुकानदार को दिया सूचना पर पहुॅचे दुकानदार ने दुकान का शटर उठाया तो उसके होश उड़ गये मालिक ने घटना कि सूचना स्थानीय थाने पर दिया पुलिस घटना को संज्ञान मे लेकर जाॅच पड़ताल मे जुट गयी।


Related

news 8260999418238388438

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item