विद्युत की चपेट मे आने से बालक की मौत, शोक मे विद्यालय बन्द
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_748.html
,जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जलालपुर कस्बे मे मंगलवार की देर रात्रि मे विद्युत की चपेट मे आने से एक बालक की मौत हो गयी।बताते है कि शाहिल उम्र 14 वर्ष पुत्र अलीम उर्फ बाढू निवासी जलालपुर कस्बा देर रात्रि मे विद्युत आने पर घर मे लगे विद्युत वोर्ड से लाइट जलाने लगा ।तभी अचानक विद्युत का तेज झटका लगा और वह फर्श पर गिर पड़ा जिससे उसके सिर मे गम्भीर चोटे आयी परिजन उसे आनन फानन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले आये जहाॅ पर डाक्टरो के टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीरावस्था को देखते हुए जिलास्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां पर उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही परिजनो तथा कस्बे वासियो मे शोक की लहर व्याप्त हो गयी।उक्त बालक बयालसी इण्टर कालेज मे कक्षा सात का छात्र था। मौत की खबर मिलते ही विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह ने विद्यालय मे शोक पारित कर पठन पाठन स्थगित कर दिया।
