तेंदुआ आने की खबर से फिर दहला रामपुर डेरवा गांव , भाला ,गड़ासा और बन्दुक लेकर डटे ग्रामीण
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_363.html
जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के रामपुर डेरवा गांव व आसपास के इलाके के लोग आज एक फिर गांव में तेंदुआ आने की खबर से दहल गया । गांव के सैकड़ो लोग लाठी डण्डा भाला गड़ासा और बंदूक लेकर तेदुआ की खोज करने के लिए निकल पड़े। पूरे दिन तलास करने के बाद भी तेंदुआ की एक झलक तक दिखाई नही पड़ी। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय थाने की फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद वापस लौट गयी ।हम आप को बताते चले कि शुक्रवार की शाम इसी गांव एक तेंदुआ घुस आया था उसने तीन लोगो को जख्मी करने के बाद एक घर में घुस गया था। कानपुर वन विभाग टीम यहां आकर उसे पकड़कर अपने साथ ले गयी थी।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के रामपुर डेरवा गांव में दो दिन पूर्व पकड़े गये तेंदुए से अभी तक लोग राहत की सांस नहीं ले पाये थे कि सेामवार को पुनः तेंदुए की सूचना पर क्षेत्र सहित पूरे जनपद में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मानें तो खेतों में मिले पंजों के निशान व मोर के शिकार को देखते हुये ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि मादा तेंदुआ क्षेत्र में कहीं मौजूद है। ग्रामीणों के अनुसार खेत में पंजों के निशान हैं तथा गांव के कई मोर सहित अन्य छोटे जानवर गायब हैं तथा जगह-जगह खून के छींटे हैं। मालूम हो कि 3 दिन पहले इसी गांव में एक तेंदुआ आ गया था जिसके हमले में 3 लोग घायल भी हो गये हैं। 24 घण्टे की अथक मेहनत करके विभागीय लोगों ने दो दिन पूर्व तेंदुए को पकड़कर पिंजरे में बंद करके यहां से ले गये। उसके पकड़े जाने के बाद अभी तक लोग ठीक से राहत की सांस नहीं लिये थे कि सोमवार को पुनः मादा तंेदुआ के निशान से उक्त गांव के लोगों सहित पूरे जिले के लोग सशंकित हो गये। जानकारों की मानें तो तेंदुआ कभी एक अकेला नहीं चलता है। नर और मादा दोनों एक साथ चलते हैं। ग्रामीणों की मानें तो बीते दिनों यहां से नर तेंदुआ पकड़ा गया है जबकि आज जो निशान देखे जा रहे हैं, वह विभागीय लोगों के अनुसार मादा तेंदुआ का लग रहा है। फिलहाल निशान के हिसाब से विभागीय लोगों की खोजबीन शुरू हो गयी है।

