नीलगायों के आतंक से फसले हो रही चौपट

जफराबाद। सिरकोनी विकास खण्ड क्षेत्र के हौज, अहमदपुर, नाथूपुर, गोडाखास, जमैथा, सिरकोनी सहित विभिन्न ग्रामों नीलगायों (घड़रोजों) के आतंक से एक तरफ जहां फसलें चैपट हो रही है वहीं दूसरी ओर सड़क पार करते समय इनके चपेट में आकर वाहन सवार लोग घायल हो रहे हैं। हौज गांव निवासी रतन सिंह परमार ने जिलाधिकारी जौनपुर को प्रेषित पत्र में बताया है कि नीलगायें किसानों के खेत में लहलहाती फसले चट कर जा रही है जिससे किसानों की जी-तोड़ मेहनत पर पानी फिर जा रहा है। रतन सिंह ने जिलाधिकारी जौनपुर से नीलगायों की रोकथाम के लिए वन विभाग से आवश्यक कार्यवाही कराये जाने की मांग की है ताकि किसानों के मेहनत का फल उनके फसल के रूप में प्राप्त हो सके।



Related

news 6303670593595562287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item