एक वर्ष मे आठवीं वार जला ट्रांसफार्मर सिंचाई कार्य बाधित

   जौनपुर। क्षेत्र के पिलकिछा गाँव स्थित 63 के0वी0 का ट्रांसफार्मर एक वर्ष मे आठवीं बार शनिवार को जल गया । इस समय गेहूँ फसल की सिंचाई का पीक पीरिएड चल रहा है । कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यदि पहली सिंचाई 20-25 पर नही की गयी तो बाद मे कुछ भी कर डाले उत्पादन घट जाता है । ऐसे समय मे सिंचाई कार्य बाधित हो जाने से किसान मायूस एवं निरास दिख रहे है । अधिक लोड के कारण उक्त ट्रांसफार्मर बार - बार जल जा रहा है । कई बार पावर बढ़ाने की मांग की गयी फिर भी जिम्मेदार लोगो की लापर वाही के चलते खेती चौपट होने के कगार पर पहुँच गयी है । गाँव के राजेश उपाध्याय , सतीश उपाध्याय, सुधाकर शर्मा, शशिधर शर्मा , संतोष जायसवाल आदि किसानों का कहना है कि वार वार चन्दा वसूल कर हम लोग सुबिधा शुल्क जमा करते करते आजिज आ गए है। अब कोई चन्दा भी देने को तैयार नही है। ऐसे मे अब हम लोग खेती नही कर पायेंगे ।

Related

news 4604269306890886234

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item