सड़क हादसे मे युवक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

खुटहन। थाना क्षेत्र के चकवेशहुदासमाफी गाँव मे नहर के निकट रविवार की देर रात बाइक सवार युवक ट्रैक्टर पर लदी टावर के खम्भे से लड़ गए जिससें बाइक पर बैठे युवक की मौत हो गयी तथा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसका सदर अस्पताल मे इलाज चल रहा है मृतक की लाश को पुलिस कब्जे मे लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार उक्त गाँव निवासी अर्जुन गुप्ता एवं चंद्र प्रताप मिश्र (18) वर्ष बीती रात भाई को ट्रेन पकड़ाने बाइक से शाहगंज गए थे जहा से रात्रि 10 बजे वापस घर आते समय गाँव मे लग रहे टावर के खम्भे से लदा ट्रैक्टर मोड़ पर मुड़ रहा था उसपर लदा खंभा रोड पार नही कर पाया था कि तभी दोनो युवक वाईक से पहुच गए टाली के पीछे निकले खम्भे से भिड़ गए । बाइक पर बैठे चंद्र प्रताप के शिर मे गंभीर चोट आ गयी तथा अर्जुन का पैर फैक्चर हो गया । आवाज सुनकर पहुचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किए । दोनो घायलों को इलाज के लिए सी एच सी शाहगंज ले जाया गया जहा से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।जिला अस्पताल मे अर्जुन को भर्ती कर गंभीर रूप से घायल चंद्र प्रताप को वेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया । जाते समय रास्ते मे जलालपुर के समीप उसकी मौत हो गयी तो लाश लेकर परिजन वापस घर लौट आएं।
सुबह मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच- पड़ताल कर लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया । घर मे कोहराम मचा हुआ है ।

Related

news 6659225948766009692

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item