मुख्य सचिव ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से की विकास कार्यो की समीक्षा
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_756.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि आज
पूर्वान्ह 11ः30 से अपरान्ह 2ः30 बजे तक वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से
मुख्य सचिव उ0प्र0 द्वारा विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गयी।
जिसमें प्रगति न लाने वाले विभागों की बैठक जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट
सभागार में लिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव को खराब
प्रगति में तेजी लाने तथा स्वास्थ्य विभाग की प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट
कैम्प कार्यालय प्रेषित करने का निर्देश दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
डा0 आर0एन0 सिंह को सभी एकाइयों को संचालित करने एवं पशुओं के टीकाकरण का
कार्य रोस्टर बनाकर अनुमति लेकर कराये। उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय को
डी0बी0टी0 के माध्यम से वितरण तत्काल कराये। मृदा परीक्षण तथा कृषि यंत्रों
का वितरण 10 जनवरी 2016 तक करायें। डी0पी0आर0ओ0 आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव
को लोहिया ग्रामों में स्वच्छ शौचालय 15 जनवरी 2016 तक पूर्ण कराने का
निर्देश दिया। दोनो पंचायत उद्योगों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। जिला
समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा को समाजवादी पेंशन का कार्य 5 जनवरी
2016 तक पूर्ण करने के लिए सी0एम0ओ0, बी0एस0ए0, डी0आई0ओ0एस0 को डिजीटल
हस्ताक्षर अपलोड़िग एवं सत्यापन कराने का निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन
अधिकारी को महिला उत्पीड़न के दो प्रकरणों का निस्तारण अपर पुलिस अधीक्षक से
मिलकर तत्काल कराने का निर्देश दिया। बी0एस0ए0 परमहंश यादव को सर्व शिक्षा
अभियान में बच्चों में दूध वितरण कराने का निर्देश दिया। कौशल विकास मिशन
में प्रदेश स्तर पर 34 प्रतिशत के सापेक्ष जिले का 7 प्रतिशत होने पर
नाराजगी व्यक्त किया तथा चेतावनी जारी कराने का निर्देश मुख्य विकास
अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव को दिया। नरहन में स्टे के प्रकरण के निस्तारण के
लिए उपजिलाधिकारी केराकत को पत्र भेजने का निर्देश डी0एस0टी0ओ0 रामनारायण
यादव को दिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव को निर्देशित किया कि
बाल पोषण मिशन के तहत बी0चन्ड़ी बुधवार एवं शनिवार को शाम 6 बजे प्रगति की
समीक्षा कलेक्टेªट सभागार में की जायेंगी। सहायक श्रमायुक्त बी0एन0 दुबे को
निर्देशित किया कि कैम्प लगाकर सेकेट्ररी/प्रधान के माध्यम से मनरेगा
मजदूरों का रजिस्टेªशन कराकर साइकिल वितरण शीघ्र कराने का निर्देश दिया।
नेडा अधिकारी को सौर ऊर्जा लाइट तत्काल लगवाने का निर्देश दिया। अधि0 अभि0
लघु सिचाई विनोद कुमार यादव को चेकडेम के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने का
निर्देश दिया। राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मनेजर एवं सहायक अभियन्ता
को बैठक में न आने एवं शासकीय कार्यो में रूचि न लेने के लिए कार्यवाही के
लिए शासन को पत्र प्रेषित कराने का निर्देश डी0एस0टी0ओ0 रामनारायण यादव को
दिया। यू0पी0पी0सी0एल0 को निर्माण कार्य के लिए एस0पी0 से मिलकर आज ही
प्रगति रिपोर्ट देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। अन्य कार्य को फरवरी
2016 तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आवास विकास परिषद 31 दिसम्बर 2015 तक
कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। लैकफेड के खिलाफ शासन को पुनः पत्र
प्रेषित करने का निर्देश दिया। अधि0अभि0 आर0ई0एस0 कमर अहमद को लोहिया
ग्रामों में प्रगति लाने के लिए 31 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे कलेक्टेªट
सभागार में सभी 35 ठेकेदारों, सहायक अभि0, अवर अभियन्ता के साथ बैठक कराने
का निर्देश दिया। 05 जनवरी 2016 तक निर्माण कार्य में प्रगति न लाने वाले
ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की कार्यवाही की जायेंगी।
मुफ्तीगंज विकास खण्ड के मुर्तजाबाद पेसारा मार्ग पर घटिया निर्माण
सामाग्री पर ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण कार्य रोके जाने पर जिलाधिकारी
ने अधि0अभि0 आर0ई0एस0 को ठेकेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश
दिया। आगनबाडी केन्द्रों के निर्माण का कार्य गौसपुर को छोड़कर शेष 20
आगनबाडी केन्द्रों का निर्माण जनवरी 2016 तक पूर्ण कर लिया जायेंगा। जिला
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस0एन0 सिंह को कार्य में प्रगति लाने का
निर्देश दिया। 29 दिसम्बर 2015 को अपरान्ह 1 बजे कलेक्टेªट सभागार में
अधि0अभि0 तीनांे लोनिवि, अधि0अभि0 आर0ई0एस0 एवं 2 बजे अधि0अभि0 विद्युत
तीनों खण्ड, अधी0अभि0, अधि0अभि0 स्टोर के साथ समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की
अध्यक्षता में की जायेंगी।
