जालिमो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जाय: सफदर हुसैन

जौनपुर। नाईजीरिया में शिया समुदाय के कत्ले आम और आयतुल्लाह मौलाना इब्राहीम जकजकी साहब की गिरफ्तारी एवम इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की शान में तौहीन करने वाले कमलेश तिवारी के विरोध में बेगमगंज स्थित जामिया इमाम जाफर सादिक में एह्तिजाजी जलसा और मजलिस धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । जिसमे दर्जनों धर्मगुरूओ सहित अन्जुमनो के लोगो ने कुरानखानी किया साथ ही जालिमो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग किया ।
इस मौके पर धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहाकि इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब को पूरी दुनिया अमन का प्रतिक मानती है , अल्लाह ने उन्हें सारी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजा है । हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी जिन्दगी में अपनी सवारी को भी कभी नहीं मारा , साथ ही अपने एखलाक से अरब के लोगो को सही रास्ता दिखाया , एक खुदा का कलमा पढाया , ऐसे अजीम खुदा के पैगम्बर की शान में अगर कोई गुस्ताखी करता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा । कमलेश तिवारी जैसे लोग सस्ती शोहरत पाने के लिए कभी कभी इस तरह की बाते मुल्क के अमन चैन को खराब करने के लिए करते है , उन्होंने कहा की हमारा सरकार से मुतालबा है की इन्हें या इन जैसे लोगो को सख्त से सख्त सजा दे ताकि सस्ती शोहरत पाने के लिए आइन्दा लोग हिम्मत न करे ।
मौलाना जैदी ने कहा की नाईजीरिया में बेगुनाह शियों के ऊपर फौज के जरिये से बेगुनाह लोगो पर क्रूरता और बर्बरता पूर्वक हमला किया है जिसमे सैकड़ो लोग शहीद हुए , हम ऐसे कृत्य की सख्त मजम्मत करते है । और सयुक्त राष्ट्र एवम भारत सरकार से मांग करते है की नाईजीरिया सरकार पर शियों पर अत्याचार और आयतुल्लाह मौलाना जकजकी एवम उनके साथियों की रिहाई के लिए दबाव डाले ।
शिया जागरण मंच के राष्ट्रिय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने कहा की रसूले इस्लाम की शान में गुस्ताखी करने वाले पर सरकार जल्द ही कार्यवाही करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो सके ।
उन्होंने कहा की नाईजीरिया में बोको हराम जैसे दहशतगर्दो से अकेले मोर्चा लेने वाले आयतुल्लाह जकजकी और उनके साथियों की मदद करने के बजाय नाईजीरिया की फौज खुद उन्ही लोगो पर हमला कर के ये साबित कर दिया की वहा अमन पसंदों को संरक्षण नहीं बल्कि दहशतगर्दो को संरक्षण है । मौलाना ने कहा की सयुक्त राष्ट्र अगर इस मामले में  शीघ्र हस्तक्षेप कर नाईजीरिया सरकार पर दबाव नहीं बनाया तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा ।
इस मौके पर मौलाना बाकिर रजा खा आसिफ , मौलाना अहमद अब्बास , मौलाना आसिफ अब्बास , मौलाना फजले मुमताज मौलाना हैदर मेहदी , मोहम्मद हनीफ , संजय मेहदी , मेरे बहादुर अली , आकिफ , असलम , मौलाना दिलशाद खान आदि के साथ भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।


Related

news 1443108133517842455

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item