26 दिसम्बर को होगा राजकालेज का छात्र संघ का चुनाव

जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के प्राचार्य डा. शिव प्रसाद ओझा ने महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव सत्र 2015-16 की अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष एक पद, उपाध्यक्ष एक पद, महामंत्री एक पद, पुस्तकालय मंत्री एक पद एवं संकाय प्रतिनिधि कला, विज्ञान एवं शिक्ष संकाय के लिए एक-एक पद पर चुनाव होना है, जिसके लिए नामांकन 20.12.2015 को प्रात: 11 बजे से दो बजे तक होगा, जांच 21.12.2015 को प्रात: 10 बजे से चार बजे तक, नाम वापसी 22.12.2015 को प्रात: 11 बजे से एक बजे तक, सूची का प्रकाशन अपरान्ह डेढ़ बजे से चार बजे तक होना सुनिश्चित है। मतदान दिनांक 26.12.2015 को प्रात: 10 बजे से अपरान्ह दो बजे तक होगा। मतगणना दिनांक 26.12.2015 को अपरान्ह तीन बजे से प्रारंभ की जाएगी।
चुनाव लड़े वाले प्रत्याशियों को प्राचार्य ने बताया कि लिंगदोह समिति के निर्देशों को अक्षरस: पालन करना होगा, प्रत्याशी अपने प्रचार में केवल लिखित हैण्डबिल का ही प्रयोग करेंगे, प्रिंटेड हैण्डबिल एवं पोस्टर का प्रयोग नहीं करेंगे। इसका उलंघन करने पर चुनाव लड़ने से रोका जा सकता है, चुनाव निरस्त किया जा सकता है। इस अवसर पर डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी मुख्य अनुशास्ता, डा. अभय प्रताप सिंह, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. ओमप्रकाश दूबे, डा. संतोष पाण्डेय, डा. मनोज तिवारी, सुधाकर शुक्ला, राजबहादुर यादव सहित लोग उपस्थित रहे।

Related

politics 4573634694534828988

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item