समाजवादी छात्र सभा प्रत्याशी को मिली जान से मारने की धमकी

 जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवनीत यादव ‘बिट्टू’ को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन पर जान से मारने की व चुनाव न लड़ने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही विट्टू ने इसबात की सूचना अपने संगठन के अध्यक्ष व अन्य साथियो को दिया। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह ने कड़े शब्दों में निन्दा करते हुये ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर घटना से अवगत कराया।
    ज्ञातव्य हो कि तिलकधारी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में छात्रसभा की ओर से नवनीत यादव ‘बिट्टू’ को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। आज पूर्वान्ह 11 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें फोन पर चुनाव न लड़ने की धमकी दी गयी और कहा कि यदि चुनाव लड़ोगे तो तुम्हे गोली मार दूंगा। इस सूचना पर समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष अतुल सिंह व छात्रनेता समर्थक तथा संगठन के पदाधिकारीगण पुलिस अधीक्षक से मिले और उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर ऐसे असमाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की गयी। इस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करते हुये मुकदमा पंजीकृत कराकर जांच करने तथा छात्रसंघ अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवनीत यादव ‘बिट्टू’ को दो सुरक्षागार्ड उपलब्ध कराया। इस घटना से छात्रों में आक्रोश व्याप्त है। उधर समाजवादी छात्रसभा संगठन ने छात्रों से संयम और धैर्य से काम लेने की अपील की है।
  


Related

news 8057665675361790301

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item