दल से नही दिल से अध्यक्ष चुनना चाहते है जौनपुर के जिला पंचायत सदस्य

जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव सात जनवरी को होने जा रहा है। चुनाव के लिए नामाकंन एक जनवरी को होगा। समाजवादी पार्टी ने राजबहादुर यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है बसपा ने अभी तक पत्ता नही खोला है। उधर सदस्य कम होने के कारण भाजपा वाक ओवर देने के मुड में दिखाई पड़ रही है। ऐसी स्थित में यहा लड़ाई काफी कमजोर दिखाई पड़ रही है राजनीतिक विशेषज्ञो का मानना है कि सपा का प्रत्याशी भारी बहुमत जीत दर्ज कर लेगा। अगर बसपा ने अपना प्रत्याशी नही उतारा तो राजबहादुर निर्विरोध अध्यक्ष बन सकते है। हलांकि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव अपनी बहू को सपा से उम्मीद्वार घोषित कराने के लिए पूरी ताकत  झोक दिया है। अब देखना है आगामी दो दिनो में उन्हे सफलता मिलती है या नही। यदि सफल हुए उनकी बहू पुष्पा को लालबत्ती मिलेगी अन्यथा राजबहादुर यादव की झोली में यह सीट है।
आज शिराज ऐ हिन्द डाॅटकाम ने इस मुद्दे पर कई जिला पंचायत सदस्यो से बातचीत किया। जिसमें  सपा के सदस्यो ने पार्टी में आस्था जताते हुए कहा कि हम लोग पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के साथ ही रहेगे। वही भाजपा के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त बताया कि हम लोग सीधेसाधे और योग्य प्रत्याशी को अपना अध्यक्ष चुनना चाहते है उसने सीधे सपा उम्मीद्वार का नाम लेते हुए कहा कि राजबहादुर यादव हमारे हिसाब से सबसे योग्य प्रत्याशी है हम लोग दल नही दिल से उन्हे मानते है इस लिए उन्ही को चेयर मैन बनाना है। एक बसपा सदस्य से  बात किया गया तो वो पार्टी की तरफ से अभी तक प्रत्याशी नही घोषित किये जाने से काफी मायूस है। उसने भी कहा कि यदि पार्टी ने किसी को मैदान में उतार देती है तो हम पार्टी के साथ ही रहेगे वर्ना राजबहादुर बेस्ट कैडिडेट है। क्योकि वे सरल सहज और मिलनसार व्यक्ति है पार्टी की बात अलग है।
अंदरखाने की खबर यह भी है कि जिले का विरोधी दल के एक मजबूत नेता के ने भी राजबहादुर के सिर पर हाथ रख दिया है। वह नेता तम मन और धन से राजबहादुर के सिर पर ताज पहनाने को तैयार है। 

Related

politics 1666903318648005777

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item