इस्लाम को बदनाम करने में जुटी हैं दुश्मन ताकतें: मौ. मरगूब

   सबहेडिंग महफिल आयोजित कर लोगों को दी गयी बधाई
 जौनपुर (एसएनबी)। पैंगबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ.व. के जश्न-ए-विलादत के मौके पर नगर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें लोगों को मिठाईयां बाटकर एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी गयी। गौरतलब है कि 12 से 17 रबिउल अव्वल तक पूरे जिले में शिया समुदाय द्वार हफतय वहदत (एकता सप्ताह) मनाया जा रहा है। इसी क ड़ी में शाही किला गेट के सामने बड़ी सख्या में लोगों ने स्टॉल लगाकर लोगों में मीठे पकवान बांटे और हजरत मोहम्मद साहब के बताये हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहीं अजादारी काउंसिल के तत्वावधान में नगर के उर्दु बाजार स्थित एएस सनबीम स्कूल में महफिल का आयोजन किया गया जिसमें शायरों ने अपना कलाम पेश किया। महफिल का आगाज तिलावते कलाम पाक से किया गया। इस अवसर पर जामिया नासिरया के प्रवक्ता मौ. मरगूम आलम अस्करी ने कहा कि मुस्लिम समाज को आज एक होने की जरुरत है। क्योंकि पूरी दुनिया में जिस तरह से इस्लाम के दुश्मन ताकतें इस्लाम को बदनाम करने में जुटी है उनसे सतर्क रहने की जरुरत है। हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ.व. का यही संदेश था कि मानवता के लिए सबको काम करना चाहिए और सभी लोग मिलकर गरीब बेसहारा लोगों की मदद करें। अजादारी काउंसिल के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हसन ने लोगों से अपील किया कि हम सब मिलकर एकता का काम करें और सभी फिरकों को एक मंच पर लाने का प्रयास करें। इस मौके पर अंसार अहमद, हनीफ अंसारी, रजमी जौनपुरी, नादान जौनपुरी, एहतेशाम जौनपुरी, हसनैन जौनपुरी ने अपना कलाम पेश किया। संचालन असलम नकवी ने किया। संयोजक तहसीन अब्बास ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related

news 7294913705483156867

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item