स्थायी समिति के सदस्य पर एसपी ने किया अपशब्दों की बौछार
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_532.html
जौनपुर। जिलास्तरीय स्थायी समिति के सदस्य पर अपशब्दों का बौछार करने का मामला पहुंचा जिलाधिकारी के दरबार। जिलाधिकारी को सोमवार को दिये गये पत्रक के अनुसार सदस्य त्रिभुवन नाथ उपाध्याय ने बताया कि आम नागरिक की हैसियत से आज सुबह बक्शा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में जमीनी विवाद की सूचना दूरभाष के माध्यम से देने पर आरक्षी अधीक्षक द्वारा अपशब्दों का बौछार कर दिया गया। मालूम हो कि श्री उपाध्याय जौनपुर से प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक एवं मान्यताप्राप्त पत्रकार हैं जो स्थायी समिति के सदस्य भी हैं।

