विद्या मंदिर के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखायी अपनी प्रतिभा

  जौनपुर। आज के बदले परिवेश एवं पर्यावरण को विज्ञान के माध्यम से संतुलन एवं संवर्धन कैसे किया जाय, इसे दृष्टिगत रखते हुये भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। द सनराइज पब्लिक स्कूल भकुरा में आयोजित प्रदर्शनी की शुरूआत प्रधानाचार्य गजेन्द्र यादव ने फीता काटकर किया जिसके बाद बच्चों ने विभिन्न प्रकार के माॅडल, पोस्टर, चार्टर, वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा आधुनिक विज्ञान के महत्व को सिद्ध किया। इस दौरान कक्षा 10 के छात्र प्रतीक यादव, नवनीत यादव ने नाइट्रोजन गैस के भौतिक गुणों को अपने प्रयोग से दिखाया तो कक्षा 1 की छात्रा आस्था सिंह, काजल राय, अदिति राजभर ने वर्षा जल संचय जीवन में कैसे लाभदायी है, जल स्तर को कैसे बढ़ाया जा सकता है, को सिद्ध किया। इसी तरह कक्षा 9 की छात्रा पल्ल्वी सिंह, यशी यादव ने विलुप्तप्राय प्रजातियों को कैसे संरक्षित किया जाय, के महत्व पर जोर डाला तो कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं ने संचार माध्यम का माॅडल बनाकर उनके प्रकारों को दर्शाया। कक्षा 7 के छात्र रोहन सिंह व सुभी सिंह ने वैन माॅडल के माध्यम से सूचनाओं का आदान-प्रदान कैसे होता है, दिखाया। साथ ही कक्षा 6 की छात्रा खुशी सिंह ने कम्प्यूटर व यूजर के विभिन्न स्तरों की जानकारी दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाएं, अभिभावक उपस्थित रहे।

Related

news 6696977292004156789

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item