प्रैक्टिकल के नाम पर हो रही है अवैध वसूली

 सतहरिया (संवाददाता)। मुँ0 बादशाहपुर क्षेत्र में स्थित हिन्दू इण्टर कालेज में प्रैक्टिकल के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि जबरन फिजिक्स, कमेस्ट्री बायलोजी व पी0टी0 की प्रैक्टिल परीक्षा में 200 रूपया प्रति छात्र से लिया जा रहा है। बताते चलें कि जब छात्र तथा उनके अभिभावक उक्त पैसे की रसीद मांगते हैं तो सम्बन्धित शिक्षक उन्हंे प्रैक्टिकल में कम नम्बर दिलाने का भय पैदा करते हैं। जिसके चलते छात्रों को प्रैक्टिकल के नाम पर पैसा देने के लिए विवश किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के संज्ञान में आने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वसूली किसके आदेश से हो रही है उसका खुलासा जांच के उपरान्त ही हो सकता है। क्षेत्र के विभिन्न संगठन के नेताओं ने जिला प्रशासन से छात्रों का शोषण बन्द करने तथा प्रकरण की जांच कराने की पुरजोर मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली ने इस सम्बन्ध में बताया कि वसूली नियम विरुद्ध है और अगर ऐसा हो रहा है कार्यवाही होगी।

Related

news 2440648629204582170

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item