पी0एच0सी0 पर धाँधली का लगाया आरोप

सतहरिया (संवाददाता)। मुँ0 बादशाहपुर के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में पीडि़ता के परिजन ने कार्यरत कर्मचारियों द्वारा जे0एस0वाई0 योजना में लापरवारी बरतने तथा फर्जी ढंग से भुगतान लेने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि ग्राम धौरहरा निवासी बृजेश कुमार पाण्डेय ने अपनी पुत्रवधू खुशबू पाण्डेय पत्नी अवनीश पाण्डेय की डिलवरी गत 29 अक्टूबर को कराया था। आरोप है कि डिलवरी के दौरान सम्बन्धित आशा कार्यत्री न तो उपस्थित थी और प्रसव पीड़ा से पीडि़त महिला को गर्भावस्था के दौरान न तो टीकाकरण की कोई जानकारी व सलाह दी गयी। आयरन आदि दवा भी उपलब्ध नहीं करायी गयी। डिलवरी के दौरान अनुपस्थित रहने के बाद भी आशा कार्यकत्री की रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज दिखाकर उसे प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा दी गयी है। जो कि प्रमाणित करता है कि बंदर बांट हो रही है। उक्त योजना में मिलने वाला चेक भी महिला को एक महीना से अधिक समय बीत रहा है उसे नहीं मिला है।
    इस सम्बन्ध में परिजन बृजेश कुमार पाण्डेय ने सी0एम0ओ0 व डी0एम0 जौनपुर को शिकायत पत्र भेजकर उक्त प्रकरण की जांच तथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहान लगायी है। शिकायतकर्ता ने लिखित प्रार्थना पत्र द्वारा पी0एच0सी0 पर शिकायत दर्ज करायी है।
    पी0एच0सी0 प्रभारी ने बताया कि शिकायत सही होने पर कार्यवाही होगी।

Related

news 921607251275779227

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item