छात्राओं ने सफाई कर किया जागरूक
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_709.html
कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 मनोज तिवारी व डाॅ0 विभा पाण्डेय ने कहा कि आचरण को शुद्ध करना तथा देश के प्रति समर्पण भावना ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य है। प्रबन्धक घनश्याम मिश्र ने बताया कि महाविद्यालय को सन् 2015 में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा दो यूनिट प्रदान की गयी है। मुख्य रूप से संजू मिश्रा, अनुपमा श्रीवास्तव, संध्या गोस्वामी, कुसुम पाल, प्रतिमा जायसवाल, नाजबीन बानो, चन्दा सिंह, रंजू सरोज आदि रहीं।

