राजेश को भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष बनाने पर हर्ष

सतहरिया (संवाददाता)। मुँ0 बादशाहपुर मे नागा बाबा की कुटी पर नगर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक श्याम सुन्दर दूबे की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें राजेश श्रीवास्तव को भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि उक्त चयन से संगठन को मजबूती मिलेगी। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया।
    नव मनोनीत अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकारिणी में सभी कार्यकर्ताआंे को सम्मान दिया जायेगा। संचालन राजीव केशरी ने किया। मुख्य रूप से राजकुमार केशरी रामनरायन साहू, प्रमोद कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, राजीव केशरी, दिनेश कुमार मौर्य, सन्तोष कुमार, राकेश मौर्या, संजय कसौधन, दिनेश श्रीवास्तव, प्रेमचन्द्र्र मौर्य, प्रदीप मोदनवाल व राजेश सोनी आदि थे।

Related

politics 3254444180954953838

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item