एटीएम कार्ड बदलकर 38 हजार रुपये उड़ाये
https://www.shirazehind.com/2015/12/38.html
खेतासराय(जौनपुर)।साइबर क्राइम में यहां पैठ बना चुका गिरोह एक खाताधारक
के खाते से एटीएम कार्ड बदलकर 38 हजार रुपये निकाल लिया।मोबाइल पर पैसा
निकलने का मैसेज आते ही खाताधारक के पैरों तले जमीन खिसक गयी।सोमवार को
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की है।पुलिस सीसी कैमरे के सहारे
गिरोह तक पहुंचने में जुट गयी है।
मनेछ गांव निवासी राहुल अपने पिता रामप्रताप के एटीम से शनिवार को ओरिएण्टल बैंक के स्थानीय शाखा में लगे एटीएम से दो हजार रुपया निकाला।स्टेट बैंक के स्थानीय शाखा के उसके खाते में 40 हजार 329 बैलेन्स का मैसेज उसकी मोबाइल में आया।घर पहुंचने पर राहुल के पिता की मोबाइल पर एटीएम से पैसा निकलने का मैसेज आने लगा।कई बार में उसके खाते से गये युवक को झांसा देकर उसके खाता से 38 हजार रुपये निकल गये।बेटे राहुल से पूछताछ के दौरान जब अपन एटीएम कार्ड देखा तो वह रामप्रताप के बजाय दिलीप कुमार सिंह के नाम का निकला।राहुल ने बताया कि ओरिएण्टल बैंक के एटीएम से पैसा निकालते समय एटीएम रूम में उसके अलावा चार-पांच की संख्या में और लोग थे।पैसा निकलने में बिलम्ब होने पर उसने एक युवक का सयोग लिया था।इस दौरान झांसा देकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया गया।पैसा निकालने के दौरान बगल में खड़े युवको ने चार अंक का उसका पासवर्ड भी जान गये।और इसी का फायदा उठाकर उसके खाते से सारा पैसा निकालने में कामयाब हो गये।