झोपड़ी में जिंदा जला मासूम , पिता झुलसा

  भदोही। जिले के ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर गांव मे रहस्यमय परिस्थिति में झोपड़ी में आग लगने से झुलस कर 11 वर्षीय किशोर की मृत्यु हो गयी है वहीं उसका पिता गंभीर रूप से झुलस गया है। उपचार हेतु उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर निवासी कन्हैया के झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। उस समय उसका 11 वर्षीय पुत्र सोया हुआ था। जैसे ही कन्हैया अपने पुत्र को मड़हे से बाहर निकालने के लिए दौड़ा तभी जलती हुयी झोपड़ी गिर गयी। जिसमें सो रहा उसका पुत्र 11 वर्षीय पुत्र झुलसने के कारण उसकी मौत हो गयी। पुत्र को बचाने के चक्कर में पिता कन्हैया भी गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार हेतु उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Related

news 3601973513836090188

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item