मतगणना को लेकर अधिकारियो ने किया मंथन
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_86.html
जौनपुर। ग्राम प्रधान व सदस्य ग्रामपंचायत के चारों
चरणों के निर्वाचन 2015 के मतगणना के सम्बन्ध में आर0ओ0/ए0आ0ओ0 को
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव ने
प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आर0ओ0/ए0आर0ओ0 के कर्तव्यों
एवं अधिकार की जानकारी देते हुए बताया कि कार्मिकों को चाहिए कि वैद्य
मत/अवैद्य मत के बारे में/दिशा निद्रेश के संबंध में जो 8 कारण/आवश्यक
सुझाव निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित है। उस पर अमल लाते हुए त्वरित
कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने परिशिष्ट 5 में लिखित ग्रामपंचायत सदस्य के
निर्विरोध हो जाने पर सदस्यों का प्रमाण पत्र ए0आर0ओ0 ही दे देगे ताकि
मतगणना के दिन मतगणनास्थल पर अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। पुनर्मतगणना के
लिए परिशिष्ट 5 एवं 6 पर वहां अधिकृत सदस्यों के हस्ताक्षर अवश्य करा लें।
अगर कहीं बराबर मत पड़े हो तो लाटरी सिस्टम के जरिये निर्वाचित घोषित किये
जाने का कार्य किया जायेगा। इसके लिए जोनल मजिस्ट्रे ट एवं आर0ओ0 के समक्ष
लिखा पढ़ी अवश्य करा लिया जाय। मतगणना के दिन 13 दिसम्बर को 6ः30 वजे प्रातः
मतगणना स्थल पर कार्मिक पहुंच जाय तथा टेबल के हिसाब से मतगणना
करेगे।शांति व्यवस्था के लिए जोनल मजिस्टेªट तैनात किये गये है। मतगणना के
लिए पूर्व में ही पास जारी कर दिये जायेगे। सदस्य ग्रामपंचायत जो निर्विरोध
हो गये हैं उन्हें पास जारी नही किया जायेगा।
जिला विकास
अधिकारी तेजप्रताप मिश्र ने बताया कि जो सदस्य ग्रामपंचायत निर्विरोध हो
गये हैं खण्ड विकास अधिकारी पहले से ही कम्प्यूटर/लैपटाप में फीड करा लें।
यह चुनाव संवेदनशील चुनाव है। निष्पक्ष, निर्भीक होकर कार्य करें कहीं कोई
परेशानी नही होगी। जिन कर्मचारियों की मतगणना में ड्यूटी लगायी गयी है वे
ग्राम प्रधान/ ग्रामपंचायत सदस्य दोनों के परिणाम घोषित होने के बाद ही
ड्यूटी से मुक्त समझा जायेगा।प्रशिक्षण में आर0/ए0आर0ओ0/मतगणना कार्मिकों
के साथ मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह, अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द्र, जिला
विद्यालय निरीक्षक गिरधारीलाल कोली, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रामनरायन
यादव, उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी
एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
