सेनानी सूर्यनाथ उपाध्याय की मनायी गयी 18वीं पुण्यतिथि

जौनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व विधायक पं. सूर्यनाथ उपाध्याय की 18वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गोपालपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई जहां जफराबाद के चेयरमैन पति प्रमोद बरनवाल ने कहा कि स्व. उपाध्याय के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। भारत माता को आजादी दिलाने में उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ईश्वरी प्रसाद मिश्र, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, सुशील उपाध्याय, अवधेश सिंह, श्याम नारायण उपाध्याय, जनार्दन मिश्र सहित अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर आये लोगों के प्रति आभार स्व. उपाध्याय के ज्येष्ठ पुत्र राजबली उपाध्याय व् अभयराज उपाध्याय ने ज्ञापित किया। संचालन अनिल उपाध्याय व अवनीश उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अविनाश उपाध्याय, संजय उपाध्याय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 6197472757181032878

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item