जफराबाद पुलिस ने तीन को उठाया
https://www.shirazehind.com/2016/01/blog-post_129.html
जफराबाद। स्थानीय थानाक्षेत्र के मड़ैया गांव में बीते 01 दिसम्बर 2015 करे चुनाव को लेकर हुई घटना के आरोपी धन्जय चैहान एवं महेन्द्र चैहान जो जफराबाद पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे को पुलिस ने बीतीरात्रि मड़ैया गांव में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसी प्रकार आपराधिक गतिविधियों में शामिल बैजाबांध गांव निवासी आशीष चैहान को जफराबाद पुलिस ने बीतीरात्रि दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि उपरोक्त के विरूद्ध गिरफ्तारी की कार्यवाही कोर्ट के आदेश पर की गयी है।

