लेखपाल भर्ती साक्षात्कार स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

 जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने अपर जिलाधिकारी रजनीश चन्द, मुख्य राजस्व अधिकारी राम सिंह के साथ आगामी लेखपाल भर्ती साक्षात्कार के लिए राजकीय पालिटेक्निक जगदीशपुर, जिला उद्योग कार्यालय, जिला कृषि भवन का निरीक्षण किया तथा मुख्य राजस्व अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय पालिटेक्निक जगदीशपुर उपस्थित रहे। 
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर, पालिटेक्निक चौराहा, नईगंज सहित नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 कृष्ण गोपाल सारस्वत ,सहायक अभि0 अशोक कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

Related

news 1528698030468449177

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item