अब मो 0 अफसर ने बनाया शाही किला के मस्जिद का माडल , देखने वालो की उमड़ी भीड़

 जौनपुर। जिले के एक युवक के सिर पर ऐतिहासिक इमारतो का माडल बनाने का जुनुन सवार उसने अब तक फिराजशाह तुलगक द्वारा बनवाया गया शाही किला इब्राहिमशाह शर्की का जामा मस्जिद अकबर का शाहीपुल दिल्ली का लाल किला मुंबई का गेट वे आफ इण्डिया समेत कई इमारतो का माडल अपने जादुई हाथो से लकडि़यो पर तरास कर बना चुका है। अब उसने शाही किले में स्थित मस्जिद का हुबहु माडल तैयार कर एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। उसकी इस कलाकृतियो को देखने के लिए लोगो की भारी  भीड़ जुट रही है।
जौनपुर नगर के शाही किले के पास  रहने वाले मो0 अफसर अली पेशे से अधिवक्ता है। लेकिन इन्हे कोर्ट कचेहरी में मुकदमा लड़ने में कोई दिलचस्पी नही बल्की ऐतिहासिक इमारतो का माडल बनाने का जुनुन सवार है। वे अपने पैसे से कड़ी मेहनत  के बल पर अब तक फिरोजशाह तुगलक द्वारा जौनपुर बनाया गया शाही किला इब्राहिमशाह शर्की द्वारा बनवाया गया जामा मस्जिद अकबर का शाहीपुल दिल्ली का लाल किला मुंबई का गेट वे आफ इण्डिया समेत कई इमारतो का माडल अपने जादुई हाथो से लकडि़यो पर तरास कर बना चुका है। अब अफसर ने एक शाही किला में स्थापित मस्जिद का माडल तैयार करके लोगो को हैरत में डाल दिया है। माडल बनाना मो0 अफसर का पैसा कमाना नही बल्की जर्जर हो रही ऐतिहासिक इमारतो के प्रति शासन प्रशासन का ध्यान आर्कषित करना है।
मो0 अफसर का यह कमाल देखकर लोग दांतो तले अगुलियां दबाने को मजबूर हो जा रहे है। युवा हो या बच्चा सभी वर्ग के लोग अफसर का तारीफ करते नही थक रहे है।



Related

talents 6594505077168598146

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item