राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत 1045 वादों का हुआ निस्तारण

जौनपुर।  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आज दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर न्यायपालिका के अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं प्राधिकरण के सदस्यगण, अधिवक्तागण, काफी संख्या में वादकारीगण, बैंक के अधिकारी गण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों के माध्यम से सिविल के 8 वाद, लघु अपराधिक 858 वाद, राजस्व के 90 वाद, वैवाहिक के 19 वाद, भरण पोषण के 25 वाद, विद्युत के 32 वाद, उत्तराधिकार के 7 वाद, एम0ए0सी0पी0 के 6 वाद, यानी कुल 1045 वादों का निस्तारण के फलस्वरूप 1062 व्यक्ति लाभान्वित हुए। लघु आपराधिक वादों में 375474 रू0 अर्थदण्ड के रूप जमा कराया गया। पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम यादव द्वारा भरण-पोषण/वैवाहिक मामलों से संबंधित 44 वादों का निस्तारण कर सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को 3026000 रू0 की धनराशि दिलायी गयी। उत्तराधिकार वादों में रू0 1795353 के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये, एम0ए0सी0पी0 में पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में रू0 1034956 की राशि दिलायी गयी। इसी अवसर पर विभिन्न बैंकों के ऋण वसूली वाद प्रिलिटिगेशन स्तर पर निस्तारित किए गये 281 वादों क सापेक्ष में रू0 15112594 समझौता के रूप में रू0 3872667 नगद वसूल किया गया। उक्त जानकारी राजीव कुमार पालीवाल सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है। 

Related

news 8617801530056804193

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item