बेखौफ बदमाशो ने व्यापारी से लूटा गहने ,मोटर साईकिल और मोबाईल
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_866.html
जौनपुर। सरायखाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास अज्ञात बदमाशो ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर एक अभूषण व्यापारी को आतंकित करके करीब पांच लाख रूपये के गहने नगदी मोटर साईकिल और मोबाईल लूटकर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार कैलाश सेठ नामक अभूषण व्यापारी ग्राहक को गहने पहुंचाने जा रहा था जैसे ही वह सरायखाजा थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव के पास पहुंचा पीछे से आये एक मोटर साईकिल पर सवार दो बदमाशो ने तमंचे के बलपर उसे रोककर मोटर साईकिल मोबाईल और गहनो से भरा बैग छिनकर फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।