आर्य समाज का तीन दिवसीय 116वां वार्षिकोत्सव 8 अप्रैल से
https://www.shirazehind.com/2016/02/116-8.html
जौनपुर। आर्य समाज जौनपुर का 116वां वार्षिकोत्सव आगामी 8 से 11 अप्रैल तक चलेगा जिसके तैयारियों को अमली जामा पहनाया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार 8 अप्रैल को 3 से 7 बजे तक नगर कीर्तन, 9 अप्रैल को साढ़े 6 से 11 बजे तक आर्य समाज व वैदिक धर्म प्रवचन, 10 अप्रैल को साढ़े 6 से 11 बजे तक आर्य समाज व संस्कृति रक्षा प्रवचन तथा 11 अप्रैल को साढ़े 6 से 11 बजे तक धर्म रक्षा व राष्ट्र रक्षा प्रवचन होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये प्रधान देवेन्द्रनाथ ने बताया कि 11 अप्रैल को 2 से 5 बजे तक आर्य समाज मंदिर में महिला गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। मंत्री आलोक आर्य ने समस्त आर्यों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।
