दियावांनाथ महाविद्यालय में आयोजित शिविर का हुआ समापन

 जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के दियावांनाथ केवलाशंकर महाविद्यालय दतांव में आयोजित राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर का समापन हो गया जहां उपस्थित स्वयंसेवक व सेविकाओं ने विविध प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्य अभ्यागत के रूप में डा. विनोद श्रीवास्तव उपस्थित रहे जिन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्र एवं समाज के प्रति उत्तरदायित्वों से अवगत कराया। इसी क्रम में विशिष्ट अभ्यागत रामकृष्ण मिश्र ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। शिविर के समापन समारोह की अध्यक्षता कड़ेदीन एवं संचालन शिवशंकर यादव ने किया। अन्त में प्रबन्धक अशोक तिवारी ने समस्त अतिथियों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा. विनीता तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 139620828889906972

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item