दीपकों की भांति संसार को भी प्रदान करें ज्ञान की रोशनीः रमाशंकर जायसवाल

  जौनपुर। हृदय के भाव सुन्दर बने रहें, इसके लिये आवश्यक है कि मन का नाता प्रभु से जुड़ा रहे। जगे हुये दीपकों की भांति संसार को भी ज्ञान की रोशनी प्रदान करें। आज दुनिया में प्यार की दौलत की कमी है और भक्त प्यार की महक ही देते हैं। प्यार के धागे को मजबूत बनाये रखें। उक्त उद्गार नगर के मडि़याहूं पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन के प्रांगण में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये मुम्बई से आये महात्मा रमाशंकर जायसवाल मुखी ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज समस्त मानव जाति को ब्रह्म ज्ञान देकर इस आत्मा का कल्याण कर रहे हैं। मंच का संचालन मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय, बनारसी दास, गामा, बबलू, अजय, संतोष, राजेश, उमेश, निर्मला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related

news 3228313719630103376

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item