मुलायम यूथ ब्रिगेड की बैठक में बनायी गयी रणनीति
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_156.html
जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक रविवार को नगर के मोहल्ला ईशापुर में नितेश अग्रहरि के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता सदर विस अध्यक्ष रंजीत सोनकर ने किया। इस दौरान आगामी विस चुनाव की रणनीति बनायी गयी जिसके बाद मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि मिशन 2017 में युवाओं की अहम् भूमिका होगी। इसके अलावा रंजीत सोनकर, छोटू यादव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में दो दर्जन से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। इस अवसर पर गुड्डू यादव, पिण्टू प्रजापति, मानस गुप्ता, फागू यादव, विशाल यादव, भारत विश्वकर्मा, हिमांशु अग्रहरि, सागर अग्रहरि, विवेक विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, राजकुमार सहित अन्य लाग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नितेश अग्रहरि ने किया।

