दीवानी न्यायालय में 9 मार्च को होगी नीलामी
https://www.shirazehind.com/2016/02/9_28.html
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश के अनुामोदन के अनुपालन में जनपद न्यायालय परिसर में संकलित पुरानी ईंटों व ईंट के टुकड़ों के लोक विक्रय के लिये इच्छुक प्रतिभागियों से 8 मार्च की सायं 4 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। यह जानकारी देते हुये अध्यक्ष नीलामी समिति ने बताया कि प्रतिभागी आवेदन पत्र में नाम, पिता का नाम, वर्तमान/स्थायी पता, व्यापार आदि का विवरण अंकित करेंगे। प्रतिभागी को 10 हजार रूपये की धनराशि अर्नेस्ट मनी के रूप में जमा करना होगा जिनकी अंतिम तिथि 8 मार्च है। उन्होंने बताया कि नीलामी न्यायालय में स्थित अनुश्रवण कक्ष में 9 मार्च को नीलामी समिति के समक्ष सम्पन्न करायी जायेगी।

