अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_560.html
जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से 16 शीशी अवैध देशी शराब बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति जिया लाल गुप्ता पुत्र पंचराज निवासी गोडि़ला थाना शाहगंज हैं। उसके खिलाफ स्थानीय थाने में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया।

