केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया धिक्कार व विजय दिवस

 जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को नगर के जहांगीराबाद में धिक्कार दिवस रैली का आयोजन किया जहां इसके साथ ही विजय दिवस का जश्न भी मनाया। इस दौरान बताया गया कि केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश द्वारा मनमाने तरीके से हड़ताल थोपने व इनके द्वारा केमिस्ट हितों को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यकलापों को धिक्कारने के लिये आयोजित रैली में हड़ताल से पीछे हटने के बाद विजय जश्न मनाया गया। साथ ही संगठन की केमिस्ट हित विरोधी कार्यकलापों के विरोध स्वरूप पुतल दहन देकर जमकर नारेबाजी भी किया गया। इस मौके पर संयोजक दिलीप गुप्ता, अध्यक्ष राजय यादव, रिटेलर्स फोरम के अध्यक्ष धु्रव जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित मौर्य, इरफान अहमद, भूपेन्द्र सिंह, विकास साहू, सुनील चैरसिया, सुभाष मौर्य, धर्मेन्द्र गुप्ता के अलावा सैकड़ों दवा व्यवसायी व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव राजेन्द्र निगम ने किया।

Related

news 6096318751665924333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item