मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के निधन पर शोकसभा
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_222.html
जौनपुर। आल इण्डिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के अध्यक्ष एवं शिया धर्मगुरू मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के निधन पर रविवार को जौनपुर अजादारी काउन्सिल के अध्यक्ष सै. मो. हसन की अध्यक्षता में हुसैनिया नकी फाटक पर शोकसभा हुई जहां उपस्थित लोगों ने शोक जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मौलाना मिर्जा मो. अतहर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वक्ता थे जो जाकिरी के मैदान में निपुण थे। शोकसभा में एएम डेजी, असलम नकवी, मिर्जा जावेद सुल्तान, तहसीन अब्बास, सोनी, मो. जाफर अब्बास, शाहिद आब्दी, असलम नकवी, नासिर रजा, मुस्लिम हीरा, तालिब रजा, शकील, मुस्तफा शमसी, शाहिद हुसैन, हाशिम खां, हाजी समीर अली, बबलू खां आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में बाद नमाज मगरीब शिया जामा मस्जिद में उपस्थित लोगों ने एक सुरए फातेहा पढ़ी जहां मौलाना मेंहदी मिर्जापुरी, मस्जिद के मुतवल्ली अली मंजर डेजी, सद्दन मेंहदी, अब्बास हैदर, शहरीयार आदि उपस्थित रहे।

