मात्र 12 हजार रूपये में बना था जिला पंचायत का सभागार, आज लगेगा दो करोड़
https://www.shirazehind.com/2016/02/12_20.html
जौनपुर। जिला पंचायत के सभागार का निमार्ण सन् 1931 में हुआ था। इसका नाम राजा कृष्णदत्त दुबे डिस्टिक बोर्ड रखा गया था। इस हाल के निमार्ण में कुल 12 हजार रूपये खर्च आया था। करीब 85 वर्ष की उम्र पार करने जा रहा है यह भवन आज भी मजबूत है यदि इस पर विभाग गम्भीरता से ध्यान दे तो यह अभी 50 वर्षो से अधिक समय तक बरकरार रह सकता है। विशेषज्ञो की माने तो इस समय इस विल्डिगं के निमार्ण कम से कम दो करोड़ रूपये खर्च आयेगा।

