लेखपालों के कार्यों का लिया गया जायजा
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_165.html
जौनपुर। शनिवार को आयोजित थाना दिवस पर तहसीलदार केराकत जयराम मौर्या ने लेखपालों के कार्यों की समीक्षा किया। इसके साथ ही गत वर्ष ओलावृष्टि से हानि पहुंचे फसल हेतु राहत चेक की बांटने स्थिति का जायजा लिया। इसी क्रम में उनकी देख-रेख में थाना दिवस पर आये 4 प्रार्थना पत्रों में से एक का मौके पर निवारण किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक ललित सिंह सहित तमाम सम्बन्धित लोग व वादकारी मौजूद रहे।
